KCC वाले किसानो का 1 लाख रूपए तक का कर्ज माफ़, नई लिस्ट जारी यहाँ से चेक करें अपना नाम

Kisan Karj Mafi List 2024:  प्रदेश के किसानों के लिए राज्य के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने किसान कर्ज माफी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत, उन्हीं किसानों के कर्जों को माफ किया गया है जिनका नाम सरकार द्वारा जारी की गई लिस्ट में शामिल है। अगर आप भी प्रदेश के किसान हैं और यूपी कर्ज माफी योजना के अंतर्गत अपने कर्ज की माफी की उम्मीद रखते हैं, तो आपको किसान कर्ज माफी लिस्ट में अपना नाम देखना होगा। यहाँ पर आपको इस योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

योगी सरकार ने किसान कर्ज माफी की शुरुआत 9 जुलाई 2017 को की थी, जिसका उद्देश्य छोटे और गरीब किसानों को राहत पहुंचाना था। इस योजना के अंतर्गत, राज्य सरकार का लक्ष्य था करीब 86 लाख किसानों को कर्जमुक्त बनाना। यदि आपने भी इस योजना के अंतर्गत अपना आवेदन किया है, तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्थिति देख सकते हैं। लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया लेख में विस्तार से बताई गई है।

Kisan Karj Mafi List 2024

Kisan Karj Mafi List 2024 उत्तर प्रदेश के लाखों किसानों ने अपनी फसल की खेती के लिए बैंकों से ऋण लिया था, और जब उस ऋण को फसल की हानि के कारण चुकाने में समस्या होती थी, तो किसानों पर काफी दबाव पड़ता था। इस तरह की स्थिति में, कई किसानों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ा। इस समस्या को सुलझाने के लिए सरकार ने किसान कर्ज माफी योजना लाने का निर्णय लिया, जिसके बाद सरकार ने प्रदेश के लाखों किसानों से आवेदन मांगे गए हैं।

उत्तर प्रदेश की सरकार ने यूपी कर्ज माफी योजना के तहत लगभग सभी किसानों से आवेदन मांग लिए हैं। अब सरकार सभी पात्र किसानों की सूची तैयार कर रही है। यदि आप भी इस सूची में अपना नाम जानना चाहते हैं, तो आप आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां पर सूची देखने की पूरी प्रक्रिया साझा की गई है।

Kisan Karj Mafi List

किसान कर्ज माफ़ी योजना से संबंधित जानकारी

Kisan Karj Mafi List 2024 उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सत्ता हासिल करने के बाद, सन् 2017 में कैबिनेट की बैठक के दौरान प्रदेश के गरीब किसानों के हित में किसान कर्ज माफी योजना की शुरुआत को लेकर घोषणा की थी। योजना के प्रभावी होते ही, राज्य के लाखों किसानों के कर्ज माफ हो गए। हालांकि, उसी समय कुछ किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल सका, जिसका कारण तकनीकी खामियों की वजह से किसान पात्रता पूरी नहीं कर पाए।

इसी परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, वंचित हुए किसानों के लिए, कृषि विभाग ने योजना को पुनः प्रारंभ करने के लिए नया प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव के अनुसार, 1 लाख रुपये के कर्ज को माफ किया जाना था, और इसके लिए वित्तीय विभाग से 190 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। जब वित्तीय विभाग ने 190 करोड़ रुपये देने की स्वीकृति दी, तो सरकार ने फिर से एक अधिसूचना जारी की, जिसमें 5 जनवरी 2023 को घोषणा की गई थी कि राज्य के 19 जिलों के 33,408 किसानों को किया जाएगा पुनः कर्ज माफी योजना के अंतर्गत, जिससे वे कर्ज ऋण से मुक्त होंगे।

कोंन उठा सकता है योजना का फायदा

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसान कर्ज राहत माफी योजना की शुरुआत करके प्रदेश के गरीब किसानों को कर्ज ऋण से मुक्त करने का प्रयास किया। इस योजना के अंतर्गत, प्रदेश के छोटे और सीमांत किसानों के 1 लाख तक के कर्ज को माफ करने का प्रावधान किया गया था। योजना के तहत, उन्हीं किसानों का कर्ज माफ किया जाता है जो निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। इस योजना के तहत, जिन किसानों के पास 5 एकड़ से कम जमीन होगी, उनका कर्ज माफ किया जाएगा।

किसान कर्ज माफ़ी योजना लिस्ट की जानकारी कैसे प्राप्त करें?

  • ब्राउज़र खोलना के बाद आपको किसान कर्ज माफ़ी योजना की Official Website पर जाना होगा ।
  • Official Website पर जाने के बाद आपके सामने Home Page खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको दिखाई दे रहा “ऋण मोचन की स्थिति देखे” का विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा, फिर आपको अपनी आवश्यक जानकारी भरनी है।
  • सभी जानकारी भरने के पश्चात आप Submit के बटन पर क्लिक कर दे।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके सामनेयूपी कर्ज माफी के लिस्ट प्रदर्शित हो जाएगी, जिसमें आप अपना नाम देख पाएंगे।

सरकार ने 2017 में उत्तर प्रदेश के किसानों को कर्ज ऋण से मुक्त करने के लिए किसान कर्ज राहत योजना का आयोजन किया था। इसके परिणामस्वरूप, लाखों किसानों का कर्ज माफ किया गया। वर्तमान में, यूपी किसान राहत योजना के अंतर्गत किसानों के कर्ज को माफ करने की प्रक्रिया जारी है, और सरकार द्वारा लाभार्थियों की सूची तैयार की जा रही है।

यदि आपने इस वर्ष के जनवरी महीने में किसान कर्ज माफी के अंतर्गत अपना आवेदन दिया है, तो यहां हमने सरकार द्वारा जारी की जाने वाली लाभार्थी सूची की जांच करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया साझा की है। इस प्रक्रिया का पालन करके, आप बड़ी आसानी से सूची की जांच कर सकते हैं और देख सकते हैं कि क्या आपका नाम सूची में है या नहीं।

Sanjeet Kumar is a graduate of Journalism, Psychology, and English. Passionate about communication - with words spoken and unspoken, written and unwritten - he looks forward to learning and growing at every opportunity. Pursuing a Post-graduate Diploma in Translation Studies, he aims to do his part in saving the 'lost…

This is a new paragraph added to the author box.

1 thought on “KCC वाले किसानो का 1 लाख रूपए तक का कर्ज माफ़, नई लिस्ट जारी यहाँ से चेक करें अपना नाम”

Leave a Comment